iQOO Z9s All Features:
Hello दोस्तों उम्मीद है आप सब मस्त होंगे, आज के इस स्मार्टफोन के दौर में जब हम कोई नई फ़ोन लेने के बारे में सोच रहे है तो हम यह Decide नहीं कर पाते है की हमें कौन सा Mobile phone लेना चाहिए। क्योंकि हमें यह नहीं मालूम है कि एक अच्छे Quality के phone में क्या-क्या होना चाहिए। तो आज हम इसी को मद्दे नजर रखते हुए हाल ही में launch हुए iQOO Z9s 5G के बारे में पूरी विस्तार से जानकारी provide करेंगे।यह फ़ोन 21st August 2024 को launch हो चूका है। इस में Mediatek का powerful chipset दिया गया है। इसके सारे features Details से जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।
![]() |
| iQOO Z9s 5G |
Design and Build Quality:
एक Mobile Phone को ऐसा होना चाहिए कि उसे हाथ में लेने पर smooth और Premium महसूस होने लगे। इसी डिज़ाइन को फॉलो करते हुए iQOO Z9s 5G में Polycarbonate back and polycarbonate frame का use किया गया है। जो फ़ोन को बेहद sleek और premium look देता है। इसके right side में power and Volume button और नीचे के side में speaker, type-C, mic, SIM slot दिया गया है। इसमें SD Card का option नहीं दिया है। यह फ़ोन दो color option के साथ आता है- onyx green and titanium matte जो दिखने बेहद शानदार लगता है।
Display Quality:
Mobile phone में user की निगाहें हमेशा Screen पर टिकी रहती है। इसलिए Display का size refresh rate अधिक होना चाहिए। ताके हम इसका भरपूर आनंद उठा सकूँ। iQOO Z9s 5G में 6.77-inch का Full HD+ 3D Curved AMOLED Display दिया है। इसमें 120 Hz का refresh rate और IP64 Rating मिलता है। इसकी प्राइस के हिसाब से डिस्प्ले में कोई कमी नहीं है काफी धमाकेदार डिस्प्ले है।
Camera Setup:
Mobile phone में Camera quality यूजर को प्रभावित करने वाला एक कारक है। Camera जितना बेहतरीन रहेगा यूजर का Experience उतना ही बढ़ेगा। लेकिन iQOO Z9s 5G इस मामले में थोड़ा पीछे रह गया है। इसमें 50MP and 2MP का पीछे का कैमरा है। और 16MP का front camera setup दिया है। इसमें ultrawide feature नहीं दिया है। इसमें केवल main camera ही तगड़ा है। जो Sony IMX882 OIS Camera है।
Processor:
Processor Mobile phone का रीढ़ होता है। अर्थात जितना तगड़ा प्रोसेसर हो उतना ही बेहतर Performance होगा। इसबार iQOO Z9s 5G में Mediatek Dimensity 7300 का धमाकेदार 4nm processor दिया है जो Gaming and Multitasking जैसे hard work को बड़ी आसानी से कर पायेगा। इसमें 60FPS तक Game play कर सकते हो और साथ ही इसका graphic काफी smooth है।
RAM And Storage:
iQOO Z9s 5G में आपको 8GB तथा 12GB का RAM देखने को मिलता है। किसी mobile में RAM जितना अधिक होगा वह एक समय में या एक बार में उतना ही ज्यादा App का संचालन कर पायेगा। बात करें इसकी Internal storage की तो इसमें 128GB और 256GB storage मिलता है।
Software:
iQOO Z9s 5G में Android का latest software Android 14 version का OS दिया है और साथ ही इसमें दो साल का Android update एवं तीन साल का Security update दिया गया है।
अंत में दोस्तों आप को इस के बारे में पढ़ कर कैसा लगा। मेरे हिसाब से यह फ़ोन बजट में काफी बेहतरीन है। अगर आप को इसके Price के बारे में जानना है तो आप यहां click करें Click Now
